Header Ads Widget

#जिला_पंचायत_बोर्ड_बैठकआज संसदीय लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज जनपद गोण्डा जिला मुख्यालय पंचायत सभागार में आयोजित #अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में


जिला_पंचायत_बोर्ड_बैठक
आज संसदीय लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज जनपद गोण्डा जिला मुख्यालय पंचायत सभागार में आयोजित #अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगणों के साथ सम्मिलित होकर गत बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार,वित्तीय वर्ष 202 1-2022 के  पुनरीक्षित बजट की कार्योत्तर,वर्ष 2022-2023 के मूल बजट की स्वीकृति पर विचार, पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022 2023 के कार्य योजना की स्वीकृति पर विचार ,15 केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022 - 2023 के कार्य योजना की स्वीकृति पर विचार ,15 वां वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021 2022 की अनुपूरक कार्य योजना की स्वीकृति पर विचार, वित्तीय वर्ष 2020- 2021 एवं 2021- 2022 की कार सूची/करारोपण विभव एवं सम्पति कर की स्वीकृति पर विचार, जिला पंचायत गोंडा के स्वामित्वधीन जिला पंचायत कॉलोनी बहराइच रोड परिसर में 10 दुकानों एवं परसपुर कांजी हाउस परिसर में 14 दुकानों प्रथम एवं द्वितीय तल का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति पर विचार, क्षेत्र पंचायतों से प्राप्त समेकित विकास योजना वर्ष 2022 -2023 की स्वीकृति पर विचार, पीएमजीएसवाई की वित्तीय वर्ष 2022- 2023 की कार्य योजना की स्वीकृति पर विचार ,मनरेगा के वित्तीय वर्ष 2022- 2030 के लेबर बजट के कार्यकाल कार्योत्तर पर विचार, आईजीआरएस एवं शासन स्तर से प्राप्त शिकायतों/  मांग के आधार पर प्राप्त परियोजनाओं का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति पर विचार किया गया।

इस बैठक में गोण्डा सीडीओ श्री शशांक त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्रा,गोण्डा एमएलसी श्री अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, मा०विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय,मा०कटरा विधायक श्री बावन सिंह,मा०गोण्डा सदर विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह,मा०गौरा विधायक प्रभात वर्मा,मा०करनैलगंज विधायक श्री अजय सिंह, मा०सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि श्री संजीव सिंह,नवाबगंज प्रमुख श्री सुमित भूषण सिंह,झंझरी प्रमुख श्री आशीष मिश्रा उर्फ निशु,वजीरगंज प्रमुख श्री पंकज सिंह,बेलसर प्रमुख राजेन्द्र कुमार सिंह,छपिया प्रमुख अनिल पासवान ,एवं गोण्डा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कमुरद्दीन, नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार सिंह, अमित सिंह जिला पंचायत सदस्य पड़री कृपाल तृतीय,समस्त जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण,की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments