रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। प्रदेश में आज भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों में बिजली गिरने की आशंका है।
वहीं दूसरी ओर गर्मी के बाद बारिश होने से उमस बढ़ गई है। प्रदेश में गुरुवार से मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं बीते दिनों से लगातार दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
इस वजह से बीते कुछ दिनों से दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। जिसके कारण तापमान में बदलाव हुआ है
0 Comments