*जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर रविन्द्र कुमार कि खास रिपोर्ट*
भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा की दृष्टि से 10 मई की रात 12 बजे से लेकर 13 मई की रात 12 बजे तक सील किया जाएगा। केवल आवश्यक सेवा एंबुलेंस, अग्निशमन दल एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए सीमा पर आने जाने की सहूलियत को छोड़कर दोनों देशों के बीच आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा है। यह फैसला दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक में एक माह पूर्व लिया जा चुका है।
भारत नेपाल की सरहद पर दोनों देश के सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा लगाई गई है, ताकि पगडंडियों के माध्यम से दोनों देश के नागरिकों की आवाजाही न हो सके। नेपाल के निर्वाचन आयोग ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारत नेपाल सीमा को 72 घण्टे सील किए जाने का अनुरोध किया था।
नेपाल सरकार द्वारा किए गए अनुरोध का पालन करने के लिए भारतीय सीमा की सुरक्षा जवान भारत नेपाल की सीमा पर चौकसी बरत रहे हैं। नेपाली जिला बांके के जिलाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात का उल्लेख किया कि सोमवार की रात 12 बजे से मतदान की समाप्ति 13 मई की रात 12 बजे तक के लिए रूपईडीहा जमुनहा सीमा को 72 घंटे तक आवागमन बंद रखा जाएगा।
0 Comments