ईद या ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr) मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार है। दुनिया भर में मुसलमान इसे प्यारे और ख़ुशी के साथ मनाते हैं। यह रमजान के अंत का प्रतीक है। इस दिन एक-दुसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनायें देते हैं। यहाँ हम ईद मुबारक शायरी लिख रहे हैं जिन्हें आप अपने प्रियजनों को ईद की मुबारकबाद दने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
रमजान के रोजे खत्म होने के बाद जो ईद आती है उसे ईद उल फितर कहते हैं। Eid-ul-Fitr मुस्लिम समाज के लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है। यह रमजान के रोजे पूरे होने पर मनाया जाता है। रमजान का महिना मुसलमानों के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है।
0 Comments