Header Ads Widget

आम आदमी पार्टी की ओर आज पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखा का हुआ आयोजन*

*
रिपोर्ट उदय कुशवाहा मिहीपुरवा जिला बहराइघ

आम आदमी पार्टी की ओर आज पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखा का हुआ आयोजन* 


 बहराइच /जनपद तहसील मिहींपुरवा  ग्रामसभा झाला के ग्राम पृथ्वीपुरवा में अनीस अहमद के आवास पर तिंरगा शाखा लगाई गई। आज की तिंरगा शाखा सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में हुई। सतीश कुशवाहा ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को व्यक्त कर तिरंगा शाखा का आयोजन किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया। हमारा भारत तरक्की तभी कर सकता है जब अंतिम पायदान पर‌ खड़े व्यक्ति को भी न्याय मिले, यह सिर्फ और सिर्फ बाबा साहेब के बताए संविधान के रास्ते पर चल कर ही संभव है।न पद की लालसा न प्रसिद्धि की अभिलाषा फिर भी लाखों नौजवान मर मिटे देश के लिए देश को गुलामी के बंधन से मुक्त कराने के लिए।जीवन का सर्वोत्तम एहसास अपनी मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने का एहसास है। भारत के वीर अमर शहीदों से प्रेरित होकर राष्ट्रभक्ति को केंद्र में रखकर राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने के मनोबल के साथ आज विधानसभा बलहा में भी तिरंगा शाखा का शुभारंभ किया गया है।बाबा साहब के ध्येय को अपना ध्येय मानकर आज विधानसभा बलहा में लगी पहली तिरंगा शाखा। उनके आदर्शों को व्यवहारिकता में लाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। तिरंगा शाखा विधानसभा बलहा के ग्राम गायघाट की शाखा अमन, धीरेंद्र , सुनील के नेतृत्व में लगाई गई। मझाव में
मनोज कुमार गौतम व अन्य तमाम ग्रामसभाओं में लगाई गई। तिरंगा शाखा में आए सभी कार्यकर्ताओं का बहुत बहुत आभारी हूं। तिरंगा शाखा में तीरथराम, ऊषा मौर्या,निसीबुन निशा, विश्राम यादव, अब्दुल वहीद, पृथ्वीराज बहेलिया, डॉ संतोष कुमार रावत, सतीश कुशवाहा, मोतीलाल मौर्य, रामखेलावन यादव, मन्नू कश्यप, जितेंद्र कुमार, तेजप्रताप, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments