Header Ads Widget

वंदे मातरम की जयकारों से गूंजा हरिग्टनगंज ब्लॉक,75वा आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुऐ ब्लाक से बाजार तक निकली पद यात्रा

*

लोकेशन हैरिग्टनगंज*
*रिपोर्ट वी के यादव ब्यूरो अयोध्या*
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""
*वंदे मातरम की जयकारों से गूंजा हरिग्टनगंज ब्लॉक,75वा आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुऐ ब्लाक से बाजार तक निकली पद यात्रा* 

*आज सोमवार को हैरिंग्टनगंज विकासखंड मुख्यालय से अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा पद यात्रा निकाली गयी। जिसका ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव एवं खंड विकास अधिकारी अनिशि मणि पान्डेय ने नेतृत्व करते हुए पलिया चौराहे तक पदयात्रा की। पदयात्रा में एडीओ पंचायत अरविंद कुमार,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जय सिंह यादव, राम भवन वर्मा,विनोद कुमार सिंह, राहुल कुमार,राकेश कुमार वर्मा, एपीओ मनरेगा अभिमन्यु सिंह, प्रधान राजीव तिवारी सहित ब्लाक के कर्मचारी,सफाई कर्मी व तमाम स्वंय सहायता समूह शामिल रहे। मनरेगा श्रमिकों द्वारा भी प्रत्येक गांव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाली गई।*
     *खण्ड विकास अधिकारी अनीशि मणि पान्डेय नेक कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है, इसकी आन-बान-शान के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, इसलिए तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं। हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंनें भारत माता की जय, बन्देमातरम,का जयकारा लगाते हुऐ सभी सहयोगियों के साथ पद यात्रा करते हुऐ पूरी बाजार हैरिग्टनगंज मे तिरंगा लहराया तथा तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने में लोगों से लगातार अपील किये।वही पर ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने 
कहा कि भारत माता के आत्मसम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सदियों पहले भारत विश्व गुरु हुआ करता था और एक बार फिर भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है.उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव में ना सिर्फ देशवासी भाग ले रहे हैं बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं*

Post a Comment

0 Comments