Header Ads Widget

ओवरफ्लो पानी से पुरैना में कटी माइनर, सैकड़ों बीघे गेहूं की फसल हुई जलमग्न

रिपोट राजकुमार मौर्य बहराइच 

विशेश्वरगंज, बहराइच सरयू नहर में तीन माह से पानी नहीं आ रहा था। रविवार की रात अचानक पानी छोड़ दिया गया। पूरी क्षमता के साथ नहर में पानी छोड़ने से नहर की माइनर ओवरफ्लो होकर बहने लगी। विशेश्वरगंज विकास क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव से दो किलोमीटर पूरव व पश्चिम में पटरी अचानक कट गई, जिससे सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल तालाब में तब्दील हो गई। बड़ी संख्या में किसान मौके पर जुट गये। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नहर विभाग के अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन समय रहते प्रयास नहीं हो सके। इस बीच किसानों ने नहर बंद करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दोपहर दो बजे तक नहर पूरे वेग के साथ बहती रही। किसानों ने गेहूं खराब होने की आशंका जताई है। दोपहर बाद नहर विभाग की तरफ से कुछ मजदूरों को लगाकर मिट्टी के कट्टों से कटी नहर को बंद करने की कोशिश की गई। किसान आक्रोशित नजर आए। किसान बाबादीन निवासी पांडेय पुरवा, राम करन, राम केवल, मूने पांडेय, मंशाराम, छेदीराम, हजारी, राज बहादुर, राम लौटन, गंगाराम, मंगरे, ममता कुमारी, धर्म प्रकाश आदि लोगों की फसल को पानी से नुकसान हुआ है।

Post a Comment

0 Comments