Header Ads Widget

श्रावस्ती के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लहराया परचम




रिपोर्ट जे पी गोस्वामी 

दिनांक 16 जनवरी से 20 जनवरी तक लखनऊ के मिनी इंडूर स्टेडियम में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद श्रावस्ती के होनहार खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाते हुए 6 स्वर्ण 9 रजत व 1 कांस्य पदक जीत कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया जिसके उपलक्ष्य में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आराध्या शुक्ला,शिवांश वर्मा, श्रद्धा कसौधन,वैष्णवी पासवान, अंशिका गोस्वामी,अभिषेक त्रिपाठी,व रजत पदक विजेता खिलाड़ी,आशुतोष त्रिपाठी,पार्थ पाण्डेय,श्रृष्टि कसौधन,आरती तिवारी,उत्सव तिवारी,दर्शिका गुप्ता,श्रेयांश मिश्र,कुमारी अंजली,आकाश पाण्डेय,तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा वर्मा को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सचिव आर डी मंगेशकर व टैक्निकल इंचार्ज मनोज कुमार,सहित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह व सचिव राजकुमार तथा अन्य खेल सम्बन्धी पदाधिकारियों ने पदक पहना कर सम्मानित किया साथ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतियोगिता में आए हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर खेल से होने वाले फायदों को बताया विजेता खिलाड़ियों के ताइक्वांडो कोच सूर्य प्रकाश पांडेय को भी निरंतर खेल क्षेत्र में उपलब्धि हेतु सराहना करते हुए ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव आर डी मंगेशकर ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया

Post a Comment

0 Comments